सैमसंग मैटर-कॉम्‍पैटिबल कैमरों को सपोर्ट करने वाली पहली कंपनी बनी

गुरुग्राम, दिसंबर 2025: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसका स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म, स्मार्टथिंग्स अब मैटर 1.5 को सपोर्ट करेगा। मैटर स्मार्ट होम के लिए एक वैश्विक स्‍टैण्‍डर्ड (मानक) है। इस अपडेट के साथ ही सैमसंग इस उद्योग की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो मैटर-कॉम्‍पैटिबल कैमरों को सपोर्ट करेगी।

इसी महीने के अंत से, सैमसंग अपने स्मार्टथिंग्स प्लेटफॉर्म को अपडेट करना शुरू करेगा। इसके जरिए लाइट, डोर लॉक, स्विच और विभिन्न सेंसर्स सहित मैटर डिवाइसेस की अपनी मौजूदा सूची को बढ़ाया जाएगा। इस अपडेट के बाद, स्मार्टथिंग्स दुनिया का ऐसा स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म बन जाएगा जो सबसे ज्यादा मैटर डिवाइसेस को सपोर्ट करता है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में स्‍मार्टथिंग्‍स टीम की एक्‍जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड जेयेऑन जंग ने कहा, “सैमसंग का लक्ष्य यह है कि अलग-अलग ब्रांड और तकनीक पर बने उत्पाद स्मार्टथिंग्स के जरिए ग्राहकों को एक जैसा अनुभव दें। हम मैटर जैसे इंडस्‍ट्री स्‍टैण्‍डर्ड्स का समर्थन करना जारी रखेंगे और ग्राहकों को नया अनुभव देने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करेंगे।”

मैटर 1.5 कैमरा सपोर्ट के साथ ज्‍यादा बेहतर सुरक्षाकनेक्टिविटी स्टैंडर्ड एलायंस ने नवंबर में ‘मैटर 1.5’ की घोषणा की है। इसमें अब कैमरों के साथ-साथ पर्दों, शेड्स और गैराज के दरवाजों को कंट्रोल करने की बेहतर सुविधा दी गई है। साथ ही, इसमें बिजली की बचत के लिए भी बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं।

पूरा उद्योग खास तौर पर कैमरा स्‍टैण्‍डर्ड को शामिल करने पर ध्यान दे रहा है, क्योंकि कैमरे किसी भी स्मार्ट होम का एक जरूरी हिस्सा होते हैं। मैटर 1.5 घर के अंदर और बाहर के सुरक्षा कैमरों और वीडियो डोरबेल आदि जैसे कई तरह के कैमरा इस्‍तेमाल को सपोर्ट करता है। इसमें लाइव वीडियो देखना, दोनों तरफ से बातचीत करना, मोशन डिटेक्‍शन, पुराने वीडियो देखना और पैन-टिल्‍ट-जूम कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

 ग्राहकों के लिए ज्‍यादा विकल्प और डेवलपर्स को आसानीस्मार्टथिंग्स द्वारा इस स्‍टैण्‍डर्ड को सपोर्ट किये जाने से, कैमरा बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। अब वे ऐसे मैटर-बेस्‍ड कैमरे बना सकेंगी जो बिना किसी अलग सॉफ्टवेयर (API) के सीधे स्मार्टथिंग्स के साथ काम करेंगे। इससे कंपनियों के लिए नए उत्पाद लॉन्च करना आसान हो जाएगा।

सैमसंग ने मैटर कैमरे बनाने के लिए अकारा, ईव  और अल्टीकैम जैसी दुनिया की बड़ी आईओटी डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी की है। ये नए कैमरे मार्च 2026 से बाजार में आने की उम्मीद है।

स्मार्टथिंग्स पहले से ही आर्लो, रिंग और ह्यू जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि विभिन्‍न प्रोटोकॉल्‍स एवं कनेक्‍शन विधियों में स्‍मार्ट होम में कैमरा का शानदार अनुभव दिया जा सके। अब मैटर कैमरों के आने से ग्राहकों के पास और भी ज्यादा विकल्प होंगे और वे इन कैमरों को आसानी से अपने स्मार्टथिंग्‍स इकोसिस्टम से जोड़ सकेंगे।

कैमरों को स्मार्टथिंग्स से जोड़ने से घर को एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्‍मार्टहोम बनाना आसान हो जाता है। यह ग्राहकों की लाइफस्‍टाइल के अनुसार विशेष रूप से बनाए जाते हैं। इसके जरिए आप घर से बाहर रहते हुए भी घर की निगरानी कर सकते हैं, पालतू जानवरों का ध्यान रख सकते हैं और स्मार्ट डोरबेल के साथ इन्‍हें जोडकर अपनी जरूरत के अनुसार रूटीन्‍स बना सकते हैं।

मैटर डिवाइसेस के लिए ज्‍यादा सपोर्ट के साथ उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत करनासैमसंग स्मार्टथिंग्स अपनी ‘ओपन-प्लेटफ़ॉर्म’ रणनीति के तहत दुनिया भर में नए पार्टनर्स के साथ जुड़ रहा है। ‘वर्क्स विद स्मार्टथिंग्स’ सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के जरिए, स्मार्टथिंग्स अब 390 से ज्यादा पार्टनर ब्रांड्स के लगभग 4,700 मॉडलों को सपोर्ट करता है। मैटर स्टैंडर्ड को तेजी से अपनाकर, सैमसंग ने अब तक 58 अलग-अलग प्रकार के मैटर डिवाइसेस को लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाने में मदद की है।

error: Content is protected !!