वर्द्धमान महाविद्यालय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन कई कार्यक्रम

वर्द्धमान महाविद्यालय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वस्थ जीवन शैली, योग, उपभोक्ता अधिकार और अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएं बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया ।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. आर. सी. लोढ़ा के निर्देशन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन विभिन्न रचनात्मकता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम अधिकारी प्रीति शर्मा ने बताया कि ईश वंदना और राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गायन से शिविर का आरंभ किया गया । इसके पश्चात प्रथम सत्र में हार्टफुलनेस के सूर्यप्रकाश रांकावत व अशोक साहू द्वारा ध्यान, शांति, मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग क्रियाओं का स्वयंसेविकाओं को अभ्यास करवाते हुए दैनिक जीवन में ध्यान व योग के शारिरीक एवं मानसिक लाभों के बारे में बताया कि ध्यान बुरी आदतें छोड़ने में मदद करता है, स्वयं को जागरूक बनाता है, मानसिक एकाग्रता का विकास करता है और तनाव मुक्ति प्रदान करता है।

व्याख्याता सुनिता कुमारी ने छात्राओं को आधुनिक जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर खानपान की आदतों और तनावपूर्ण जीवन के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए, नियमित व्यायाम, स्वस्थ खानपान की आदतों और ध्यान को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर जीवनशैली में व्यापक परिवर्तन लाने पर बल दिया साथ ही उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी भी साझा की ।

द्वितीय सत्र मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका मंगरोला द्वारा स्वयंसेविकाओं को हेयर स्टाइल प्रशिक्षण दिया गया साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएं बनाते हुए स्वयंसेविका भक्ति बैरवा ने विभिन्न कार्ड व हसीना ने बुके बनाना सिखाया ।

error: Content is protected !!