अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का फाग महोत्सव एवं रसिक रंग महोत्सव एक मार्च को

वृन्दावन के संत कुंज बिहारी दास देंगे प्रस्तुति, महिला समिति द्वारा घूमर नृत्य की दी जायेगी प्रस्तुति

अजमेर 31 दिसंबर / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोर ग्रुप की बैठक आज दिनांक 31 दिसंबर को कचहरी रोड स्थित संस्था परिसर में आयोजित की गई बैठक में प्रमुख रूप से काइट फेस्टिवल को फिर से राजस्थान पत्रिका के साथ भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही इसमें कैरम प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता एवं फोक डांस जैसे पारंपरिक गेम एवं नृत्य को भी शामिल करने का निर्णय बैठक में लिया गया l काईट फेस्टिवल का संयोजक नितिन जैन व श्रीमती आशा रावत को बनाया गया है l
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वैश्य समाज का प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्री रसिक रंग महोत्सव एवं फाग महोत्सव 1 मार्च 2026 रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रज रसिक संत कुंज बिहारी दास जी के मधुर भाव प्रस्तुत किए जाएंगे l इस अवसर पर महिला समिति का घुमर नृत्य का कार्यक्रम भी रखा जायेगा l आज आयोजित बैठक की अध्यक्षता संस्था मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल ने की तथा बैठक का संचालन युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया ने किया l
बैठक में कालीचरण खंडेलवाल, उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद जी कांकाणी, गिरधारीलाल मंगल, युवा महामंत्री मनीष खंडेलवाल, युवा पदाधिकारी देवेश मालू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल खंडेलवाल, अनुपम गोयल, आशा रावत, हिमांशु खंडेलवाल, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुरेश गोयल, प्रदीप बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, पुष्पेंद्र गुप्ता, प्रदीप पाटनी, देवेंद्र जिरोता आदि कमेटी के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये l
इससे पूर्व बुधवार को सुबह रामदेव नगर, जी ब्लॉक वैशाली नगर में रमेशचंद खंडेलवाल व श्रीमती सुमन गिरधर खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में सेवा सहयोग समर्पण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किये गये l

उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705

error: Content is protected !!