आज दिनांक 03 जनवरी – अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल द्वारा वार्ड 18 नगर निगम पार्षद पिंकी बालोटिया को नगर निगम अजमेर के कांग्रेस पार्षद दल का मुख्य संचेतक नियुक्त किया है। यह पद बीते चार वर्षों से अधिक समय से रिक्त चला आ रहा था। इससे पहले वर्ष 2010 से 2015 के कार्यकाल में नौरत गुर्जर कांग्रेस पार्षद दल के मुख्य सचेतक रहे थे।
यह जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद चन्द्रषेखर बालोटिया ने बताया कि इनकी नियुक्ति से समस्त कांग्रेसजन में खुषी की लहर व्याप्त है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक संतुलन और निगम में कांग्रेस की भूमिका को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम बोर्ड का वर्तमान कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल के अंतिम चरण में यह नियुक्ति राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। मुख्य सचेतक के रूप में पिंकी बालोटीया की जिम्मेदारी होगी कि वे निगम में कांग्रेस पार्षदों के बीच समन्वय स्थापित करें और पार्टी की नीतियों को मजबूती से सदन में रखें।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि पिंकी बालोटीया के अनुभव और सक्रिय भूमिका से निगम में कांग्रेस पार्षद दल की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी।
खुषी जाहिर करने वालो में मुख्य रूप से चन्द्रषेखर बालोटिया, श्याम प्रजापति, गजेंद्र सिंह रलावता, नरेश सत्यावना, काजल यादव, चंचल बैरवाल, आरिफ खान, वसीम खान, लक्ष्मी बुन्देल, कुशाल कोमल, मनीष सेठी, बनवारीलाल शर्मा, हामिद चीता, गीता लखन, मोहम्मद शकील, अजहर खान, जावेद खान, रश्मि हिंगोरानी, ईश्वर राजोरिया, ईश्वर टहलियानी, संजीव खींची, चंदन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान, शाहजहां बीबी, सुनील धानका, सुनील कैन, पूर्व पार्षद नवाब अहमद, भारत धोलखेड़िया व डीसीसी प्रवक्ता कमल वर्मा सहित काफी संख्या में पार्षद मौजूद रहे।
भवदीय
(पिंकी बालोटिया)
मुख्य संचेतक एवं पार्षद
नगर निगम, अजमेर
मो. 9928636134