आज दिनांक 03 जनवरी – राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने माननीय जिला कलेक्टर महोदय व जिला शिक्षा अधिकारी महादेय को पत्र भेजकर कढाके के ठंड व शीत लहर के चलते तथा आगामी दिनो में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार भयंकर कोहरा व ठंड के प्रकोप के चलते विद्यार्थियों के शीतकालिन स्कूल अवकाष को बढ़ाने की मांग की।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने बताया कि जैसा की पूरे प्रदेष में ठंड का कहर व्याप्त है, कढ़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे लोगो को काफी परेषान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में भी आगमी दिनो में भयंकर कोहरा व ठंड का प्रकोप होने वाला है जिससे ठंड की ठुठरन और बढ़ेगी ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं का शीतकालिन अवकाष जो कि 6 जनवरी तक ही है उसे दिनांक 11 जनवरी शनिवार तक बढ़ाने की मांग की गई ताकि ऐसी ठंड में बच्चो को किसी तरह की परेशान ना उठानी पड़े साथ ही उनके अभिभावक भी इस परेषानी से बच सके।
साथ ही लारा ने पत्र मंे कहा कि अगर इन स्कूली विद्यार्थियों का अवकाष मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी नहीं बढ़ाया गया और किसी छात्र-छात्रा के साथ ठंड में अनहोनी होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव