अजमेर, 5 जनवरी। मंगलवार 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी दुपहिया वाहन हेलमेट रैली को सूचना केन्द्र से करेंगे रवाना। बीएलएस प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना केन्द्र में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक मनाया जा रहा हैं। इस दौरान मंगलवार 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे सूचना केन्द्र से विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा दुपहिया वाहन हेलमेट रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके पश्चात श्री देवनानी द्वारा सूचना केन्द्र में ही वाहन चालकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए बीएलएस ट्रेनिंग प्रोग्राम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया जाएगा। उपस्थित प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा सम्बधी उद्बोधन दिया जाएगा। इस दौरान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण, यातायात पुलिस, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहेंगे।