वार्ड 22 (नया 24) में कचरा डिपो बना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
NSUI ज़िलाध्यक्ष अंकित घारू ने प्रशासन की लापरवाही पर जताई नाराज़गी
अजमेर। वार्ड संख्या 22 (नया 24) के अंतर्गत आशागंज, संत कंवर राम स्कूल के सामने स्थित कचरा डिपो लंबे समय से टूटे गेट और अव्यवस्था के कारण क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। इस संबंध में पूर्व में ही NSUI ज़िलाध्यक्ष अंकित घारू द्वारा नगर निगम प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है।
शिकायत CMO हेल्पलाइन के माध्यम से भी दर्ज करवाई गई, जिस पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।
मौके की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, जहाँ खुले कचरे में गाय, कुत्ते एवं अन्य जानवर भोजन कर रहे हैं। गाय दूध देती है, यदि वह इस प्रकार का कचरा खाती है तो यह सीधे-सीधे आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
कचरा डिपो के बिल्कुल पास संत कंवर राम स्कूल स्थित है, जहाँ प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। साथ ही आसपास घनी आबादी वाली कॉलोनी है, जिससे संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
इस पूरे मामले पर NSUI ज़िलाध्यक्ष अंकित घारू ने कहा कि “एक तरफ़ सरकार स्वच्छ भारत अभियान की बात करती है, दूसरी तरफ़ जमीनी हकीकत यह है कि कचरा डिपो स्कूल के सामने खुला पड़ा है। यह सरकार है या सर्कस, जो सिर्फ़ भाषण देती है और ज़मीनी समस्याओं पर आंख मूंदे बैठी है।”
उन्होंने प्रशासन से तत्काल कचरा डिपो हटाने, गेट की मरम्मत एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
प्रशासन ध्यान दे, ताकि कोई अनहोनी न हो।
जारीकर्ता:
अंकित घारू
ज़िलाध्यक्ष – NSUI, अजमेर