सराधना स्काउट्स ने लिया आचार्य महा श्रमण का आर्शीवाद

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट्स ने अहिंसा यात्रा में आचार्य महाश्रमण जी जैन श्वेतांबर तेरापंथ संप्रदाय के 11 वें और वर्तमान आचार्य का आशीर्वाद मिला । प्रधानाचार्य रेखा चौहान सहित समस्त स्टॉफ को आचार्य जी के सद् वचनों का साहचर्य प्राप्त हुआ ।अहिंसा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक विकास (अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान) के संदेश के साथ ‘अहिंसा यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, और अपने उदार, धर्मनिरपेक्ष विचारों व तेजस्वी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।आचार्य 60 हजार की यात्रा कर चुके है।

error: Content is protected !!