नसीराबाद। कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के अजमेर जिलाध्यक्ष नसीराबाद प्रेस क्लब के संरक्षक पत्रकार अजीत सेठी ने गुरुवार को अपना जन्मदिवस सादगी व सेवा कार्य के साथ मनाया। सेठी ने अपने दिन की शुरुआत अपने स्वर्गीय माता पिता के चित्र के समक्ष नमन कर सुबह फ़्रामजी चौक स्थित स्वर्गीय सेठ ताराचंद सेठी की नसिया में जिनेंद्र भगवान का कलशाभिषेक व शांतिधारा कर कबूतरों का दाना व गायो को हरा चारा व गुड खिलाकर दिन की शुरुआत की
दोपहर में पत्रकार अजीत सेठी ने फ्रामंजी चौक पर स्थित प्रेस कार्यालय पर अपने दिवंगत भाई व क्षेत्र के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार अतुल सेठी व माता पिता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर केक काटकर सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया । इस मौके पर मौजूद क्षेत्र के पत्रकार हरीश गोमा, निखिल गुर्जर, रोहित जैन, योगेश परिहार, देव गुर्जर, अशोक लोढ़ा, अनिल लोहरे, सन्नी सुरेन्द्र वैष्णव, शिवप्रकाश प्रजापति सहित गणमान्य लोगो ने सेठी को माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।