अखिल भारतीय डाक कर्मचारी युनियन पोस्टमैन एवं एम.टी.एस युनियन का राजस्थान परिमण्डल अधिवेषन सम्पन्न

आज दिनांक 12 जनवरी – भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन पोस्टमैन एवं एम.टी.एस. के विधान की धारा 42 के अंतर्गत परिमंडल शाखा का तीन दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन आज जनरल सेक्रेटरी राजेश प्रभाकर सारंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुए अजमेर मण्डल सचिव अरविन्द धौलखेडिया ने बताया कि   इस अधिवेशन में करीब 20 मण्डलो जिसमें मुख्य रूप से ब्यावर, पाली, जोधपुर, नागौर, जयपुर, दुदु व अन्य राज्यों से लोगो ने भाग लिया। अधिवेषन के तृतीय व अंतिम दिवस पर 11मांगो पर प्रस्ताव पारित किए गए जो मुद्दे केन्द्र स्तर के है वह मुद्दे हैड क्वार्टर से उठाए जायेंगे तथा वही से हल कराने के प्रयास किए जाएंगे तथा  जो मुद्दे राजस्थान परिमंडल के वह मुद्दे परिमंडल सेक्टरी द्वारा हल कराने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान परिमंडल के मण्डल अध्यक्ष और सचिवों का धन्यवाद दिया। सत्यनारायण सेन मंडलीय अध्यक्ष व अरविन्द धोलखेडिया मंडलीय सचिव ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
अधिवेषन में जनरल सेकेट्री राजेश प्रभाकर, सारंग और अकाउंस विंग जनरल सेक्रेटरी विनोद मीणा, राजस्थान सर्कल सेकेट्री रजनीकांत शर्मा, अध्यक्ष भंवरलाल माली, जनरल ट्रेजरार कप्तान सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण सेन, लोकेश प्रजापत, राधेश्याम कवाल, राधेश्याम वैष्णव, पूर्व सेक्ट्री हरि प्रसाद दिवाकर, नरेन्द्र कुमार समरवाल, करण सिंह, राजेंद्र दिवाकर, विष्णु वैष्णव व संदीप मौजूद रहे।

   भवदीय
        (अरविन्द धौलखेड़िया)
        सचिव
        अजमेर मण्डल अजमेर

error: Content is protected !!