वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल वर्द्धमान रूट्स स्कूल में लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल वर्द्धमान रूट्स स्कूल में मंगलवार को लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया।
वर्द्धमान रूट्स में लोहड़ी और मकर संक्रांति का उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही स्कूल प्रांगण पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगे परिधानों और उत्सवी माहौल से गुलज़ार रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लोकगीतों से हुई। परिसर में लोहड़ी की अग्नि की सजावट की गई, जहाँ बच्चों ने रेवड़ी, मूंगफली अर्पित कर परंपरा निभाई।
इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएँ पारंपरिक पंजाबी पहनावे में बेहद आकर्षक और मनमोहक रूप में नज़र आए, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव की चमक और बढ़ गई। पंजाबी ड्रेस, सलवार-सूट, फुलकारी दुपट्टे और साफों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
बच्चों ने भंगड़ा व गिद्धा प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही मकर संक्रांति के महत्व, सूर्य के उत्तरायण होने और फसल उत्सव की परंपरा पर विद्यार्थियों को रोचक जानकारी दी गई।
बच्चों ने तिल-गुड़ की मिठाइयाँ साझा की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती श्वेता नाहर ने सभी बच्चों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पर्व भारतीय संस्कृति, एकता और परंपराओं के खूबसूरत प्रतीक हैं।
इन रंगारंग गतिविधियों ने विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी स्टाफ के हृदय में भी उत्सव की मधुर यादें सहेज दीं।

error: Content is protected !!