अजमेर । सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेरु आगमन पर युवा नेता व पूर्व महानगर मंत्री एबीवीपी अजमेर उदय सिंह शेखावत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का स्वागत किया गया । उन्हें तिलक लगाकर, साफा पहनाकर, 51 किलो की माला पहनाकर और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति भेंट कर चावला रेस्टोरेंट जयपुर रोड अजमेर के बाहर स्वागत किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि वर्तमान में भारतीय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं को एक बहुत बड़ा तोहफा देते हुए 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है, जिससे युवा और सशक्त हो सकेंगे और जिस प्रकार से पिछली सरकार ने युवाओं के साथ भर्ती के नाम पर छलावा किया था उसको रोकने का काम वर्तमान सरकार कर रही है और पेपर माफियाओं के ऊपर नकेल कसने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है और युवाओं के लिए बहुत सी योजनाओं को लाने का काम भी वर्तमान सरकार ने किया है । वर्तमान सरकार युवाओं का सुनहरा भविष्य चाहती है इसीलिए युवाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही है।
उदय सिंह शेखावत ने कहा कि युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पहले भी विद्यार्थी परिषद में रहते हुए युवाओं के लिए लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है और युवाओं को न्याय दिलाने का काम किया है विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहते हुए कार्य किया जिस पार्टी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और उस पर कार्य करते हुए युवा संवाद कार्यक्रम पूरे राजस्थान में आयोजित हो रहे हैं और सरकार का जो संदेश है वह युवाओं तक पहुंचे उसके लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा कड़ी मेहनत कर रहे हैं इसी कड़ी में अजमेर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया जिसमें अजमेर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी और अजमेर आने पर उनका स्वागत अभिनन्दन किया जिसमें कलश शर्मा, सुमन साहू, मोखम सिंह, प्रदीप बारेसा,प्रमोद सिंह,करण,भवानी सिंह , भरत सिंह,और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।