मायापुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

अजमेर :राष्ट्रीय स्वयं सेवक के 100 वर्ष  व राम मंदिर अयोद्धा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 22 जनवरी 2026 को नगर क्रमांक 10 सुभाष चंद्र बोस नगर मायापुर अजमेर में विशाल हिन्दू धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया.
मायापुर के सकल हिंदू समाज  ने इस सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सम्मेलन में सैकड़ो महिलाओ ने कलश यात्रा में भाग लेकर इसे विराट रूप दिया  एक दिन पहले से ही ग्रामवासियों ने गाँव के सभी मंदिरो में सजावट, हर घर पर भगवा ध्वज, दीप प्रज्वलित कर तैयारी प्रारम्भ कर दी, आज कलश यात्रा, धर्मसभा, महाप्रसादी,  सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाहन रैली, नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा झाँकि, सामूहिक हनुमान चालीसा सहित अनेक आयोजित किये गए. धर्म सभा में संत श्री समता राम महाराज ने धर्मसभा का आयोजन भी किया गया जिसमें हिन्दू धर्म की महत्वता पर प्रकाश डाला गया.राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चितोड़ प्रान्त से संगठन मंत्री सेवाभारती गोविन्द  गौ सेवक एवं संत गोविंदाचार्य जी उज्जैन और राष्ट्रीय सेविका समिति लीला मणि गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन रहा.
कार्यक्रम के अंत में सम्पूर्ण बस्ती हेतु महाप्रशादी का आयोजन  रखा गया.
नगर क्रमांक 10 सुभाष चंद्र बोस मायापुर के हिन्दू सम्मेलन कार्यकारिणी ने सुरेश, सर्वेश्वर मिलन कार्य प्रमुख,रमेश, पृथ्वीराज, मुकेश भारती, हीरा सिंह, भैरू, सुरेंद्र, दयाल सिंह, ओम प्रकाश, राजवीर,मेघराज शंकर, गोपाल, मिथुन, कमलेश, हरभु सिंह, जयराम, रामदिन,चंदू, मुकेश आर एन रावत सहित सभी ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया।
error: Content is protected !!