ट्रस्टियों ने दी आश्रम आवासी को मुखअग्नि

अजमेर, 22 जनवरी। प्रगति नगर कोटडा़ स्थित ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान के अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम प्रगति नगर कोटडा़ में आवासरत ईश्वरी देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री भगवानदास, का गुरुवार प्रातः 6 बजे निधन हो गया।
शंकर बदलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय ईश्वरी देवी को 12 नवम्बर 2025 को उनकी पुत्री श्रीमती वर्षा गिदवानी द्वारा आश्रम में भर्ती करवाया गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आश्रम के ट्रस्टीयों ने मृतक की पुत्री की उपस्थिति में मुखअग्नि दी।
उनके निधन से आश्रम परिवार एवं परिजनों में शोक की लहर है। आश्रम प्रबंधन एवं  समस्त स्टाफ ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री हरी चंदनानी, शंकर बदलानी, प्रेम केवलरमानी, रमेश टिलवानी, चन्दर नौतानी, सुनील खानचंदानी, डॉ. भरत छबलानी, मुकेश चोयल व आवासी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
शंकर बदलानी
9251003143

error: Content is protected !!