श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वंतत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्त्रोत, राष्ट्रीय भावना एवं देशभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने वाले वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया ।
इस अवसर नेताजी को याद करते हुए परेड का आयोजन किया गया । परेड कमांडर यशस्वी दाधीच के नेतृत्व में बैंड की सुमधुर लहरियों पर नेताजी को सलामी देते हुए देश भक्ति गीतों का वादन किया गया ।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ आर.सी.लोढ़ा ने नेताजी के अदम्य साहस, संकल्प और राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए छात्राओं को उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी ।
कार्यक्रम अधिकारी प्रीति शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए छात्राओं को राष्ट्रोत्थान की गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही ।