राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती पर दोपहिया वाहन रैली

राष्ट्रप्रेम से ही बनेगा विकसित भारत-श्री वासुदेव देवनानी

अजमेर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद एवं शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से महान क्रांतिकारी हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर बुधवार को संगोष्ठी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में भव्य दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओंसमाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रहे।साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानीश्री प्रकाश टहलियानीश्री राजा डी. थारवानीशिक्षाविद् लता अखानीश्री मनीष देवनानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक श्री घनश्याम ठारवानी ने बताया कि संतों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सैकड़ों दोपहिया वाहनों के काफिले ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रभक्तिबलिदान और एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। वहीं विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा रैली का स्वागत किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रप्रेम ही किसी भी समाज और देश की सबसे बड़ी शक्ति है और जब नागरिक अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं तभी देश प्रगति के शिखर तक पहुँचता है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का त्यागसंघर्ष और दूरदर्शिता प्रेरणा के रूप में कार्य कर रही है।

श्री देवनानी ने कहा कि हेमू कालाणीनेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए राष्ट्रसेवासाहस और आत्मबलिदान का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऎसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना सुदृढ़ होती है और शहीदों के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।

इस अवसर पर पार्षद श्री रमेश चलानी ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के महासचिव श्री घनश्याम ठारवानी भगत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र रंगवानीश्री अशोक मंगलानीश्री आत्मप्रकाश उदासीश्री दीपक निहालानीश्री किशोर विधानीश्री नितेश भाटियाश्री दिलीपश्री ललित देवानीश्री घनश्याम गुवालानीश्री भीष्म बदलानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकयुवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!