होली फाग महोत्सव सहित अन्य भावी कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
अजमेर 24 जनवरी/ अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षक मण्डल, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आमन्त्रित सदस्यों, विशेष आमन्त्रित सदस्यों तथा क्षेत्रिय सचिव (समूह संयोजको) की बैठक अग्रवाल समाज, अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को प्रातः 11:00 बजे नया ठिकाना, मिराज मॉल के पास, अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था का होली फाग महोत्सव सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गये l
संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व प्रचार प्रसार सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारम्भ संस्था मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल, अशोक पंसारी व हनुमान दयाल बंसल, संरक्षक जंवरीलाल बंसल, गिरधर गोपाल गोयल, विनय गुप्ता व श्रीमती स्नेहलता मंगल, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन कर किया, इसके बाद संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी की बैठक के कार्यवाही विवरण का पठन किया जिसकी सभी ने पुष्ठि की l अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के नवीन सदस्यों के आवेदन पत्रों को कार्यसमिति के समक्ष रखा जिनका अनुमोदन किया गया बैठक में संस्था की सदस्यता बढ़ाने हेतु विचार विमर्श किया गया l
बैठक में आगामी 22 फरवरी रविवार को होली स्नेह मिलन फाग महोत्सव व वरिष्ठ जन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया । संस्था के अन्य भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम करने, मई/जून में जगन्नाथ पूरी व गंगासागर आदि स्थानों की धार्मिक यात्रा करने, अग्रवाल समाज अजमेर को भूमि आवंटन कराने हेतु आवेदन करने, डॉ एम डी रायपुरिया के सहयोग से प्रति माह मेडिकल केम्प लगाने, समाज के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार संबंधी कार्य योजना बनाने, वृद्धाश्रम में रह रहे आवासियों की मदद करने तथा समाज में विवाह संबधी अड़चनों को दूर करने में सहयोग करने का निर्णय भी लिया गया l
बैठक में अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल, अशोक पंसारी व हनुमान दयाल बंसल, संरक्षक जंवरीलाल बंसल, गिरधर गोपाल गोयल, विनय गुप्ता व श्रीमती स्नेहलता मंगल, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार गोयल व सुरेश चंद मंगल, सचिव अनिल कुमार मित्तल व श्रीमती बीना गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व आर एस अग्रवाल, पूर्व संरक्षक नरेंद्र मंगल, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, रामचरण बंसल, अजय अग्रवाल, श्रीमती रेणु मित्तल, श्रीमती शशि अग्रवाल, रोहित बंसल, श्रीमती नीलम अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनिल अग्रवाल व अशोक गोयल, विशेष आमन्त्रित सदस्य जगदीश चंद एरण, नवल किशोर गोयल, रमेशचंद मित्तल, डॉ एम डी रायपुरिया, प्रमोद बंसल, अनिल सिंहल, श्रीमती उषा बंसल, श्रीमती लता गोयल, अशोक गोयल, बिशनचंद तायल, जंवरीलाल अग्रवाल, कमलेश सिंहल, ललित डीडवानिया, प्रकाशचंद गोयल, रमेशचंद अग्रवाल, संदीप बंसल, शंकर बंसल, एस एन मोदी, त्रिलोक चंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, आयुष कंदोई, विभोर गर्ग, सुभाष चंद अग्रवाल व राधेश्याम गर्ग, क्षेत्रीय सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, राकेश टकसाली, चंद्रनारायण अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, गोपाल हरि गोयल, अनुराग गर्ग, बालकिशन मित्तल, नवीन मित्तल, सुरेश चंद मित्तल व अजय गोयल आदि पदाधिकारी मौजूद थे l
बैठक के अंत में संस्था के पूर्व अध्यक्ष व संस्था मुख्य संरक्षक श्रीमती राधिका अग्रवाल के पति श्री सुरेश अग्रवाल के देवलोक गमन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाञ्जली अर्पित की गयी ल
शैलेंद्र अग्रवाल
प्रचार प्रसार समिति संयोजक
मो. 9414280962,7891884488