अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने बताया कि वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट दिशाहीन बजट है।यह बजट एससी एसटी और ओबीसी विरोधी बजट है। बजट के बाद शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। अर्थव्यवस्था बेपटरी है।आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं है।इस बजट में अजमेर जिले से केंद्रीय कृषि मंत्री के होते हुए अजमेर जिले को कुछ विशेष नहीं मिला है।बहुत ही निराशाजनक बजट है।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा एडवोकेट ने बताया कि इस बजट में महंगाई रोकने के कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए हैं।युवाओं के लिए यह आम बजट दिशाहीन एवं निराशाजनक है। किसान परेशान है।घरेलू महिलाओं को इस बजट में कोई राहत नहीं दी गई है।इस बजट में राजस्थान को कुछ विशेष नहीं मिला है।