कांग्रेस पार्षदों के जनहितकारी कार्यों के सम्मान में दिया रात्रि भोज

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अजमेर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों के सम्मान में एक रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के सभी कांग्रेसी पार्षद उपस्थित रहे।
रात्रि भोज का आयोजन पार्षदों द्वारा अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में जनता के लिए किए गए बेमिसाल और जनहितकारी कार्यों के सम्मान में किया गया। पार्षदों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस के पार्षदों ने हर परिस्थिति में आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाया है।
भोज के दौरान सभी पार्षदों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब वे पार्षद बने थे, तब भी मेरे द्वारा रात्रि भोज दिया गया था और आज कार्यकाल पूर्ण होने पर भी उसी आत्मीयता के साथ यह आयोजन किया गया है, जो एक अनूठी और प्रेरणादायक परंपरा को दर्शाता है।
पार्षदों ने सर्वसम्मति से कहा कि मेरे द्वारा शुरू की गई इस तरह की परंपराएं संगठन को मजबूती देती हैं और इन्हें निरंतर जारी रहना चाहिए। अंत में सभी पार्षदों ने मेरा धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर द्रोपदी कोली, नरेश सत्यवाना, श्याम प्रजापति, पिंकी बालोटिया, काजल यादव, चंचल बैरवाल, हितेश्वरी टांक, बीना टांक, अनीता चौरसिया, लक्ष्मी बुंदेल, रश्मि हिंगोरानी, शाहजहा बीबी, कुशाल कोमल, वसीम खान, आरिफ खान, मनीष सेठी ,हमिद खान चीता, नकुल खंडेलवाल, विनोद तंवर, सुनील धानका, बनवारी लाल शर्मा, नौरत गुर्जर, अजहर खान, जावेद खान, फखरे मोईन, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, अमित गर्ग, अभिनव पांडे, विशाल सिंह, प्रवक्ता कमल वर्मा, ईश्वर टहलयानी, संजीव खींची, शैलेंद्र अग्रवाल,वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया साथ रहे ।
error: Content is protected !!