संत रविदास जी का 649 वा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

कार्यक्रम में सीनियर सिटिजन, विधवा महिलाओं, समाज सेवीयों को किया सम्मानित 
मन चंगा तो कटौति में गंगा – संत रविदास महाराज
अजमेर 02 फरवरी 2026 – अखिल राजस्थान रैगरान विकास समिति द्वारा संत रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से रैगरान विष्णु मंदिर डिग्गी तालाब के पीछे, रैगर मौहल्ला, अजमेर में मनाया गया जहां संत रविदास जी की चित्र पर पुष्प अर्पित किये जिसमें समाज के वयोवद्ध, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
अखिल भारतीय रैगर महासभा अध्यक्ष अरविन्द धौलखेडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डा. राजकुमार  जयपाल अध्यक्ष अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, विशिष्ठ अतिथि डा. सुश्री द्रोपदी कोली कांग्रेस प्रत्याशी अजमेर दक्षिण विधानसभा रही जिनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सीनियर सिटिजन, विधवा महिलाओं, समाज सेवीयों को श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा. राजकुमार जयपाल ने संत रविदास जी के  जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने समय में भंयकर जातिवाद, भेदभाव को समाप्त करने के लिए काफी संघर्ष किया और कहा कि उन्होने मन चंगा तो कटोति में गंगा यानि आपका मन पवित्र है तो आपके घर में ही गंगा मॉं है।  व्यक्ति अपने जन्म से ही नहीं कर्म से महान होता है।
डॉ. द्रोपदी कोली ने कहा कि समाज में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिये जिससे हमारी आने वाली पीढी को जागरूता मिल सके तथा उन्होने महिला शिक्षा को बढ़ाने का आह्वान किया। समाज के लोगों को अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहा जब आप शिक्षित होंगे तो अपने हक अधिकार के प्राप्त कर सकेंगे

कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, उत्तर ब्लाक अ अध्यक्ष के शैलेन्द्र अग्रवाल, जितेंद्र खेतावात अध्यक्ष पुष्कर पंचायत मंडल,  चन्द्र प्रकाश बोहरा, मनिष सेन, अंकित घारू, दक्षिण ब्लाक अ कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेडिया, मोहनलाल लखन, प्रेम कंसोटिया हरि प्रसाद जाटव, शमशुद्दिन, केलाश मंडरावलिया, ओम प्रकाश मुनोथ, हरी राम नवल, देवेन्द्र गोस्वामी, विनोद कुमार सिवासिया (विक्की), रिषभ पटेल, महेंद्र ओलानिया, बद्री लाल बालोटिया, नात्थुलाल सिवासिया, मदनलाल खेतावत, नात्थुलाल फुलवारी, भगवान स्वरुप जाजोरिया, ओम प्रकाश नोगिया, प्रकाश देव खेतावत, अनिल ओजवानी, गजेंद्र तुनगरिया, लक्ष्य धोलखेडिया, कमल रिठाडिया, महेश सबलनिया, फुलचंद सुकरिया, महिला अध्यक्ष सन्तोष बालोटिया, मेना देवी सुनारिवाल, सोनी देवी थोलखेडिया  सहित कई समाज के सेंकड़ों महिलाओं पुरुषों भाग लिया रविदास महाराज का आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर मौर्य ने किया।
(अरविन्द धौलखेडिया)
अध्यक्ष
मो. 9314667613

error: Content is protected !!