अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

अजमेर संभाग मुख्यालय पर 16 से 22 फरवरी तक संभाग स्तरीय अमृता हाट का होगा आयोजन

अजमेर, 2 फरवरी। संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन सोमवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया।

महिला अधिकारिता की उप निदेशक ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमी महिलाआें के द्वारा निर्मित मूल्य सवंर्धित उत्पादों के प्रदर्शनविपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रति वर्ष अमृता हाट का आयोजन करवाया जाता है। अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय अमृता हाट 16 से 22 फरवरी तक अरबन हाट वैशालीनगर में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के अजमेर प्रवास के दौरान इस संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसकी थीम फाल्गुन के रंगनारी के संगसशक्तिकरण से खुशियों की उमंग आधारित रही।

इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, महामंत्री श्रीमती सरिता गेना, अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत एवं श्री रमेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविन्द शर्मा गिरधर, श्री रचित कच्छावा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी एवं श्री नरेन्द्र कुमार मीणा सहित अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!