श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढ़ा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस सेमिनार में महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं को भारतीय अर्थव्यवस्था, व्यक्तित्व संवर्धन, बोलने की कला, सही और प्रभावी संवाद शैली जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है, क्योंकि “प्रैक्टिस ही पूर्णता की कुंजी है।”
कार्यक्रम के दौरान टॉक स्किल्स, माता-पिता के प्रति कर्तव्य, नैतिक मूल्यों को अपनाने, तथा आधुनिक संस्कृति के साथ अपनी जड़ों को बनाए रखने पर विशेष प्रकाश डाला गया। छात्राओं को अंग्रेज़ी बोलने के अभ्यास के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए गए।
सेमिनार में कॉन्शसनेस, कॉन्फिडेंस एवं कम्प्लीशन जैसे गुणों के महत्व को समझाते हुए छात्रों को प्रेरित किया गया। डॉ. आर.सी लोढ़ा ने छात्राओं को संदेश दिया — “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहो।”
कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को दृढ़ निश्चय के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। सेमिनार से छात्राओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और संचार कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
इस अवसर पर नोडल ऑफिसर छवि गरवाल, व्याख्याता रितु प्रजापति, नीलम खत्री व भावना सोनी सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही।