अजमेर भाजपा मीडिया सेंटर में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा गिरधर का स्वागत

अजमेर / आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के आईटी एवं साइबर योद्धाओं की एक संयुक्त बैठक का आयोजन राधे कॉम्प्लेक्स स्थित सोशल मीडिया–भाजपा मीडिया सेंटर, वैशाली नगर, अजमेर में किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी डॉ. अरविंद शर्मा गिरधर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अजमेर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने कहा कि आम बजट 2026 देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, महिला एवं किसान—सभी वर्गों को सशक्त बनाने वाला बजट है। उन्होंने आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए।
साथ ही उन्होंने आगामी 07 फरवरी 2026 को अजमेर में आयोजित होने वाली सोशल मीडिया वॉलंटियर बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उसकी रूपरेखा पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

वहीं नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद गिरधर शर्मा ने बजट 2026 के आर्थिक, विकासात्मक एवं दूरदर्शी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है। उन्होंने आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे तथ्यों, आंकड़ों और सकारात्मक संवाद के माध्यम से विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का सशक्त उत्तर दें तथा भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से प्रस्तुत करें।

इस बैठक में आईटी संभाग सह-प्रभारी श्री हेमंत सुनारीवाल, आईटी जिला संयोजक श्री शमशेर सिंह, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री सर्वेश बजाज, आईटी जिला सह-संयोजक श्रीमती निक्की जैन एवं श्री भोपल कांत, सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक श्री सागर झामनानी, आईटी विधानसभा संयोजक श्री अनिल पारिक सहित कुंदन सिंह सोलंकी, रोहित जेठानी, हिमांशु शर्मा, सलीम मोहम्मद, भावेश गुजराती, कार्तिक गुप्ता, जीतू सोनी सहित अनेक आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी अभियानों की रणनीति तय करने पर विशेष जोर दिया गया।

error: Content is protected !!