RDB JITO मैट्रिमोनी मीट की सफलता हेतु गणपति जी को दिया गया निमंत्रण

ब्यावर। जीतो मैट्रिमोनी वर्टिकल के अंतर्गत जीतो ब्यावर चैप्टर द्वारा आयोजित किए जा रहे “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” के सफल आयोजन की कामना के साथ बुधवार, 4 फरवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे श्री प्रसन्न गणपति मंदिर, सूरजपोल गेट, ब्यावर में भगवान श्री गणपति जी को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जीतो ब्यावर चैप्टर, जीतो लेडीज़ विंग एवं जीतो यूथ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भगवान गणपति जी से आगामी मैट्रिमोनी मीट को सफल, मंगलमय एवं समाजोपयोगी बनाने की प्रार्थना की।
मौके पर ब्यावर चैप्टर के चेयरमैन रतनप्रकाश कोठारी, चीफ सेक्रेटरी सुभाष औसतवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल खींवसरा एवं कन्वीनर कमलेश बंट ने बताया कि “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” समाज के योग्य युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी चयन हेतु सशक्त मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
भगवान गणपति जी के आशीर्वाद के साथ इस आयोजन की औपचारिक एवं शुभ शुरुआत की गई।
इस अवसर पर प्रवीण मुथा,विनोद नाहर,पंकज बंट,कमल श्रीश्रीमाल,जितेंद्र नाबेड़ा, huचैप्टर मैनेजर अजय चौधरी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!