सेठी दंपति के वैवाहिक जीवन की रजत जयंती पूर्ण होने के अवसर पर छोल भराई कार्यकम

श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ जिनालय सर्वोदय कॉलोनी अजमेर  से जुड़े हुए ताराचंद जी सेठी एवं गुणमाला सेठी की रजत जयंती पूरी होने पर(15 फरवरी को) पारिवारिक मित्रो के परिवारों ने सरप्राईज छोल भराई का प्रोग्राम रखा |मनीष रेनू पाटनी ने बताया की सेठी परिवार ने इस हर्ष उत्सव पर  नशियां जी में एक कमरा के साथ-साथ सलेहा पंचकल्याणक में एक बेदी का सहयोग भी दिया है |श्री ताराचंद जी सेठी प्राचार्य के रूप में सरकारी नौकरी से रिटायर होने के पश्चात धर्म क्षेत्र में पूर्ण रूप से समाहित है ,आचार्य प्रसन्न सागर जी गुरुदेव की छत्रछाया में अपार गुरु भक्ति कर अपने जीवन को धन्य किया है, सिद्धार्थ  ज्योति अर्थ सेठी ने बताया वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर यह घोषणा की की विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर जिनेंद्र भगवान के 108 स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं शांति धारा करके सादगी पूर्वक बनाने का निर्णय लिया है ,यह धार्मिक अभिरुचि हम सभी को भी धर्म कार्य के लिए प्रेरणा प्रदान करती है| इस अवसर पर महेश शशि गंगवाल ,कमल इंदिरा कासलीवाल, अशोक अनामिका सुरलाया ,मनीष रेनू पाटनी परिवार द्वारा शुभकामनाएं   दी|मेहंदी लगवाई एवं बधाई गीत गाने आदि से कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया|

error: Content is protected !!