*शक्ति, साहस और संकल्प की मिसाल – इंदिरा गांधी जी को नमन*

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनके साहसिक नेतृत्व के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। *बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को प्रोत्साहन तथा अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र के साथ कई ऐतिहासिक कार्य और भारत की बढ़ती उपलब्धियों में उनके नेतृत्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  *पोखरण में 1974 का पहला परमाणु परीक्षण भी उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि था।*
उनका जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि साहसिक निर्णयों, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से पहचाना जाता है।
उनके राजनीतिक जीवन के कुछ अध्यायों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन *भारतीय इतिहास में उनका योगदान और प्रभाव सदैव याद किया जाएगा।*
शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रतिमूर्ति *आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।*
*अधिवक्ता के.सी.जोनवाल  आवाज-ए-कलम राजनीति लेखेक

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!