अजमेर, 14 फरवरी 2026।
मीनू स्कूल, चाचियावास की दिव्यांग बालिका गुंजन बागड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेर जिले का गौरव बढ़ाया है। गुंजन ने स्पेशल ओलम्पिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल चौम्पियनशिप (एथलेटिक्स), रोहतक (हरियाणा) में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर मीनू स्कूल परिवार में हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय में आयोजित विशेष सभा (असेम्बली) में गुंजन बागड़ी एवं उनकी कोच सीमा रेवाड़ का माला पहनाकर एवं तालियों की गूंज के साथ सम्मान किया गया।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गुंजन की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे अजमेर जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है।
संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने पदक विजेता गुंजन, उनकी कोच तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
कार्यक्रम मे डॉ. भगवान सहाय शर्मा, संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, अति. निदेशक तरूण शर्मा, पद्मा चौहान, ईश्वर शर्मा, आदि उपस्थित थे ।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992