स्त्री शक्ति केन्द्र ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास की अनूठी पहलः जीतमल प्रजापत

आर.एम.के.एम. संस्था द्वारा पांचवें स्त्री शक्ति केन्द्र का उद्घाटन
दिनांक 16 फरवरी 2026ः अजमेरः राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास के द्वारा ग्रामीण महिलाओं के रोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे स्त्री शक्ति केन्द्र की श्रृंखला में ग्राम भवानीखेड़ा सामुदायिक भवन में पांचवे स्त्री शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि स्त्री शक्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन जिलाध्यक्ष भाजपा देहात जीतमल प्रजापत के मुख्य आतिथ्य एवं नरवर मण्डल अध्यक्ष तथा समाज सेवी अशोक परिहार, प्रधानाध्यापिका स्नेहलता यादव, संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक, निदेशक राकेश कुमार कौशिक, सरपंच धर्मेन्द्र चौधरी ्आदि के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने महिलाओं को अपने हुनर को विकसित करके आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया तथा स्त्री शक्ति केन्द्र को ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास के लिए अनूठी एवं महत्वपूर्ण पहल बताया। निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने केन्द्र की संकल्पना एवं संस्था कार्यों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने सम्बोधित करते हुए महिलाओं को रूढ़ीवादी परम्पराओं से बाहर निकलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि केन्द्र के माध्यम से सिलाई के साथ-साथ बालिका शिक्षा, वित्तिय साक्षरता, लिंग समानता व अन्य सामाजिक मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अशोक परिहार एवं प्रधानाध्यापिका स्नेहलता यादव एवं सरपंच धर्मेन्द्र चौधरी के द्वारा भी महिलाओं को सम्बोधित किया। संचालन उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने किया तथा संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, सहायक निदेशक सत्तार मोहम्मद, आजीविका सलाहकार अंशु यादव, कलस्टर कोर्डिनेटर सोनू, शाहीना, मुमताज आदि ने सहयोग किया तथा 50 से अधिक प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी।
                                                 (राकेश कुमार कौशिक)
                                                       निदेशक
                                                    मो. 9829140992
error: Content is protected !!