अजमेर :राजकीय उच्च मा विधालय सराधना के व्यावसायिक छात्रों को मंगलवार को एनआरसीएसएस राष्ट्रीय बीज मसाला अनुसंधान संस्थान तबीजी अजमेर में औधोगिक भ्रमण करवाया गया जहाँ विधार्थियो ने कृषि वैज्ञानिकों द्वारा चल रहे विभिन्न प्रकार के कृषि अनुसंधान के बारे जानकारी प्राप्त करी। व्यावसायिक भ्रमण स्कूल के कृषि लेक्चरर एवं वोकेशनल इंचार्ज मनोज शर्मा के सान्निध्य में करवाया गया।