श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक व होली फाग महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

अजमेर 27 फरवरी (    ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर का होली फाग महोत्सव व फरवरी माह की मासिक बैठक कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, रेल्वे सरक्युलर रोड़ अजमेर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें चंद्रनारायण अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग (पुलिस लाइन), देवेंद्र कश्यप व कमल किशोर गर्ग (कुंदन नगर) का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की गयी l इस अवसर पर संस्था के नये सदस्य प्रकाश जैन पाटनी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनका परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल का 50 वा स्थापना दिवस मनाया गया था इस अवसर पर 5 दिसम्बर 2025 से 5 दिसंबर 2026 को स्वर्ण जयन्ती सेवा वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष पर्यंत हर माह विभिन्न सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया था जो निरंतर जारी  है l अग्रवाल ने सभी सदस्यों को महा शिवरात्रि पर्व की बधाई दी होली पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी l
तत्पश्चात संस्था सदस्यों द्वारा फाग गीत, भजनों, हास्य व्यंग्य व ज्ञान वर्धक संस्मरणों की प्रस्तुति दी गयी इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जगदीश भंसाली ने ओम के उच्चारण, ताली वादन व हास्यासन से किया इनके पश्चात के जे ज्ञानी, आर एस अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, आर पी शर्मा, रामगोपाल वर्मा, नंद किशोर अग्रवाल, बालकिशन खंडेलवाल, जगदीश प्रसाद ऐरन, घनश्याम वर्मा, नवल किशोर गोयल, मोहनलाल खंडेलवाल, प्रमोद कुमार बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण श्रीवास्तव आदि सदस्यों ने होली फाग गीत, भजन, हास्य व्यंग्य, चुटकले व राजस्थानी प्रस्तुतियों से उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया l  होली फाग महोत्सव के तहत सभी सदस्यों को चंदन का तिलक लगाया गया तथा फूलों से होली भी खेली गयी l
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, विनय कुमार गुप्ता, शिव शंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप व अरुण गुप्ता, हनुमान प्रसाद छीपा, आर एस अग्रवाल, के के गोस्वामी, बालकिशन खंडेलवाल, ओमप्रकाश वर्मा, जगत मोहन चड्डा, अनिल कुमार गोयल, गिरधर गोपाल गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, सुबोध कुमार गर्ग, प्रकाश जैन पाटनी, जगदीश ऐरन, मोहन लाल खंडेलवाल, घनश्याम वर्मा, अनिल कुमार गर्ग, जगदीश भंसाली, घनश्याम दास अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, एस के अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार बंसल, रामगोपाल वर्मा, सत्यनारायण बंसल, रमेशचंद गोयल, विनोद कुमार अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, शैलेंद्र कश्यप, राधारमण शर्मा, आर पी शर्मा, त्रिलोक चंद अग्रवाल, दीपक कुमार शर्मा, मोहनलाल कुमावत, प्रवीण श्रीवास्तव व प्रमोद कुमार मेहता आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे l
कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव सुनील सक्सेना, संस्था सदस्य रविस्वरूप अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रुकमणी अग्रवाल व संस्था ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल की भाभीजी श्रीमती जसोदा देवी गोयल के देवलोक गमन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!