वर्द्धमान महाविद्यालय में वीमेन इन साइंस थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय  में विज्ञान विभाग द्वारा वीमेन इन साइंस थीम के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया ।

कार्यक्रम में गणित व्याख्याता पंकज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा वर्ष 1928 में ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना, वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है।

महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढा ने बताया कि यह पहल वैज्ञानिक सोच, नवाचार, नारी सहभागिता को बढ़ावा देने और छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में करियर के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं सुनीता कुमारी ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष कोमल गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

error: Content is protected !!