युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी तानाशाही का प्रमाण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे की जा रही लोकतंत्र की हत्या
आज दिनांक 26 फरवरी – राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने इंडिया ए.आई इम्पैक्ट समिट 2026 कार्यक्रम के दौरान ‘‘कोमप्रोरोमाईस’’ मुद्दे पर सवाल उठाने वाले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब एवं अन्य युवा पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की निन्दा करते हुये युवाओं पर इस अत्याचार को देश में लोकतंत्र की हत्या बताया है।
यह जानकारी देते हुए सचिव डॉ. सुनील लारा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से देशहित में अपनी आवाज उठाई जा रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुगलकी सरकार ने संवाद से भागते हुए दमन का रास्ता चुना। यह कार्यवाई सीधे तौर पर दर्शाती है कि सरकार आलोचना सहन नहीं कर पा रही है। यदि ‘‘कोमप्रोरोमाईस’’ शब्द से सरकार को इतनी पीड़ा है, तो उसे तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए था। परंतु जवाब देने के बजाय युवाओं को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने का प्रयास किया गया। लारा ने बयान में कहा कि क्या यही नया भारत है, जहाँ सवाल पूछने वालों को जेल भेज दिया जाता है?
यह केवल एक व्यक्ति या संगठन की लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के हर उस नागरिक की लड़ाई है जो संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखता है। प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या देश में असहमति रखना अब अपराध माना जाएगा?
कांग्रेस सरकार यह मांग करती हैं कि उदयभानु चिब सहित सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को तुरंत रिहा किया जाए एवं झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं और इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। लोकतंत्र में असहमति राष्ट्रविरोध नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की पहली शर्त है। युवाओं की आवाज को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।
लारा ने यह चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेष में जन आन्दोलन करेगी व सरकार को आड़े हाथो लेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी साथ ही इस सम्बन्ध में माननीया राष्ट्रपति महोदया को भी पत्र के माध्यम से इस सम्बन्ध में निष्पक्ष कार्यवाही का आग्रह किया।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव 

error: Content is protected !!