राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश प्रशासक एवं सरंक्षक सियाराम शर्मा ने उठाया बोर्ड में लगे शिक्षकों का मुद्दा

अजमेर:- राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत डांगी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश प्रशासक एवं संरक्षक सियाराम शर्मा ने बोर्ड में लगे उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन के लिए
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा परीक्षार्थियों के पालनार्थ निर्देश जारी किये गये थे, जिसके बिन्दु संख्या 07 के उप बिन्दु संख्या 03 में निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थी 30 उत्तरपुस्तिकाओं का अंकन करें तथा कार्य पूर्ण करने की अन्तिम तिथि का पूर्णतया पालन करेंगे। सम्पूर्ण उत्तरपुस्तिकाओं के बण्डल प्राप्त करने की तिथि से 17 दिवस में मूल्यांकन पूर्ण कर, अंक ऑनलाइन भिजवायें।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा पुस्तक से आदेश जारी कर, प्रतिदिन 60 उत्तरपुस्तिकाओं जांचने के निर्देश दिये गये हैं, जो न तो व्यावहारिक है और न ही न्यायसंगत है।
वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा 05वीं और कक्षा 08वीं बोर्ड की परीक्षाएँ भी चल रही हैं तथा अधिकांश शिक्षक SIRTR में व्यस्त हैं। साथ ही 7 मार्च, 2026 से स्थानीय परीक्षाएँ भी प्रारंभ हो रही हैं। स्थानीय परीक्षाओं से लेकर परिणाम बनाने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की ही है।
इसलिए 30 उत्तरपुस्तिकाओं के स्थान पर 60 उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के आदेश जारी करने से विद्यार्थियों के साथ न्याय होना संभव नहीं है। जल्दबाजी में मूल्यांकन में गलती होने पर परीक्षार्थियों को ही दण्डित किया जाता है, इसलिए 60 उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के आदेश पर तुरंत रोक लगायी जाये व शिक्षा बोर्ड अजमेर के जिस अधिकारी के द्वारा 60 उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के आदेश जारी किये गये हैं, उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
error: Content is protected !!