मुकेश सिंह रत्नांतो की भागल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

नाथद्वारा। रत्नांतो की भागल , गांवगुड़ा निवासी श्री मुकेश सिंह रत्नांतो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम नाथद्वारा उपखंड कार्यालय परिसर के पास आयोजित किया गया।
यह सदस्यता कार्यक्रम एडवोकेट भरत पालीवाल जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पप्पू लाल कीर , भेरू सिंह एवं धर्मेश चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पारदर्शी राजनीति, जनहितकारी नीतियों एवं विकास के संकल्प से प्रभावित होकर क्षेत्र के जागरूक नागरिक लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने श्री मुकेश सिंह रत्नांतो की भागल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को खमनोर ब्लॉक में मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को नई दिशा मिलेगी ।
 प्रेषक 
पप्पू लाल कीर 
आम आदमी पार्टी , राजसमंद
 मो. 8003695834
error: Content is protected !!