महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वीर विजय जैन पांड्या को प्रभारी – स्वास्थ्य सेवाएँ नियुक्त किया गया है।
अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली द्वारा की गई इस नियुक्ति के अनुसार अब वीर विजय जैन पांड्या केंद्र द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संबंधी सेवा गतिविधियों के समन्वय, योजना एवं संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह दायित्व उनके वर्तमान वाइस चेयरमैन पद के अतिरिक्त रहेगा।
नियुक्ति के पश्चात संगठन में उत्साह का वातावरण देखा गया। महावीर इंटरनेशनल रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल, सचिव लोकेश जैन सोजतिया, राजकुमार गर्ग, अशोक जैन छाजेड़, रविन्द्र लोढ़ा, अनिल लोढ़ा, अमनदीप जैन, निक्की जैन, निकिता पंचोली सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
वीर विजय जैन पांड्या ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में केंद्र की गतिविधियों को नई दिशा एवं गति प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।