अजमेर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ ने आज आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुनील लारा ने भी दिल्ली पहुंच कर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का भी स्वागत किया।समारोह में देशभर से आए छात्र नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में विनोद जाखड़ ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने, छात्रों की समस्याओं के समाधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और सकारात्मक बदलाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा,कुमारी शैलजा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवासन,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आदि नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। अजमेर से एनएसयूआई के अध्यक्ष अंकित घारू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन ओढ़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल,हरीश कुमार, विक्रम राठौड़, धनसिंह राजोरिया,अमित सिंह रवि बैरवा आदि मौजूद रहे।