बुजुर्गों के आशीर्वाद और नन्ही मुस्कनों के साथ फागोत्सव मनाकर होली का किया शुभारंभ

जयपुर । कला मंज़र सोसाइटी और सृष्टि द वीमेन क्लब ने संयुक्त रूप से नया सवेरा संस्था के वृद्धों व बच्चों के साथ फागोत्सव मनाकर अपनी होली का शुभारंभ किया। राधा कृष्ण जी को गुलाल चढ़ाकर व मीठा भोग लगाकर उन्हें आमंत्रित किया गया साथ ही गजानंद स्तुति के साथ उत्सव की रंगभरी शुरुआत की गई। कला मंज़र की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत सुनाकर समां बांध दिया जिनपर बच्चे, बुजुर्ग व सभी जमकर थिरके। गायिका अर्चना शर्मा ने होली गीतों के साथ धमाल मचा दिया। कृष्ण बनकर आई हेमलता भारद्वाज ने खूब हंसी ठिठोली करी। सृष्टि क्लब की संस्थापिका मधु सोनी ने कहा कि आज इन बच्चों व बुजुर्गों के साथ खुशी साझा करके होली की सुंदर शुरुआत हो चुकी है।
अति वरिष्ठ नृत्य गुरु उषा श्री ने दोनो संस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि ये सिलसिला हर वर्ष जारी रहना चाहिए।
कला मंज़र संस्था की ओर से नया सवेरा संस्था को उपहार स्वरूप नकद धनराशि प्रदान की गई। सृष्टि क्लब की ओर से बच्चों व बुजुर्गों को नाश्ता व चॉकलेट टाफियां वितरित किये गए।
इस अवसर पर तीनों ही संस्थाओं के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। सवेरा संस्था से 18 बुजुर्ग , 35 बच्चे व स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कला मंज़र सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ नृत्य गुरु उषा श्री, कला मंज़र की अध्यक्ष शोभा सक्सेना,   दीविशा फाउंडेशन की फाउंडर मीना श्रीवास्तव,वरिष्ठ कवियत्री व लेखिका ज्योत्सना सक्सेना, वरिष्ठ कवियत्री व समाज सेविका पूजा उपाध्याय, ऑनर टिल फाउंडेशन की फाउंडर गीता पारीक, नारी कभी न हारी लेखिका साहित्य संस्थान की अध्यक्ष नीलम शर्मा, नन्हे कदम सोसाइटी की फाउंडर रेणु भाटिया, वरिष्ठ नृत्य गुरु  मीरा सक्सेना, खागोत रेस्टोरेंट के ऑनर बसन्त कुमावत भी उत्सव में उपस्थित रहे।
सृष्टि द वीमेन क्लब से संजय सरदाना, बृजेश पवार (अध्यक्ष), मीना राठौर (उपाध्यक्ष), सिंधु जैन,अंजू सोनी, मीना अग्रवाल, प्रमिला अरोड़ा, नीलिमा टोंगरा (हेड एडवाइजर) उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!