*वाइस प्रिंसिपल/अधीक्षक (आईटीआई) भर्ती-2024*

_*9 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 18 मार्च। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वाइस प्रिंसिपल और अधीक्षक- आईटीआई (कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल 9 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र जमा करने का एक अंतिम मौका दिया है।
आयोग के वरिष्ठ उप सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को पूर्व में 28 जनवरी 2026 तक अपने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन रोल नंबर 1791007, 1791293, 1791671, 1792841, 1793751, 1793851, 1796171, 1798892 और 1799005 के विस्तृत आवेदन पत्र अब तक आयोग कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को पूर्व में 23 फरवरी को नोटिस जारी कर 5 कार्यदिवस का समय दिया गया था, जिसे अब अंतिम अवसर के रूप में पुनः बढ़ाया गया है।
संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियों में सभी आवश्यक शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति और मूल निवास प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ 5 दिनों के भीतर आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करवा दें।  निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित अभ्यर्थी की पात्रता जांच नहीं हो सकेगी और उनकी अभ्यर्थिता बिना किसी अग्रिम सूचना के निरस्त कर दी जाएगी। इसके उपरांत इस हेतु अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा।
error: Content is protected !!