सात दिवसीय नाट्यकार्यशाला सम्पन्न, 20 दिवसीय शिविर मई में

अजमेर 22 मार्च। अपना थिएटर संस्थान के सात दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का रविवार को समापन एक खूबसूरत प्रस्तुति से किया गया। सात दिवसीय शिविर में उन्नीस प्रतिभागियों के साथ नाटक को समझने और समझाने का अभ्यास किया गया। नाटक के अवयव, उसकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को समझते हुए प्रतिभागियों ने अपने सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यशाला के दौरान किये गए थिएटर गेम्स, अभ्यास, वॉइस मॉडुलेशन, फिजिकल थिएटर, ऑब्जेक्ट थिएटर और इम्प्रोवाइज़ेशन को ही कोलाज की भांति एक प्रस्तुति के रूप में दर्शको के सामने प्रस्तुत किया। खेल खेल में किस तरह जटिल परिस्तिथियों से लड़ा जा सकता है, किस तरह कुछ शब्दों के आधार पर एक कहानी बन सकती है, बिना एक भी शब्द कहे किस तरह हम शारीरिक और भाव भंगिमाओं के माध्यम से एक नाटक बना सकते है, इन सबकी एक खूबसूरत प्रस्तुति सूचना केंद्र की प्रदर्शनी दीर्घा में की गई।
कार्यशाला में 8 से 45 वर्ष तक के बालक बालिकाओं, महिला व पुरुष ने भाग लिया कार्यशाला में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, अगरतला से स्नातक राजेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन के अवसर पर रंग कलाप्रेमी एवं समाजसेवी सोमरत्न आर्य ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
परिजनों ने इस तरह की कार्यशाला नियमित आयोजित करने का निवेदन किया की ऐसे बच्चों का व्यक्तित्व विकास होता है और एक मंच मिलता है जिससे वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके।
योबी जॉर्ज ने बताया की अपना थिएटर संस्थान निरंतर रूप से इस तरह की रंगमंचीय गतिविधियां और कार्यशालाएं आयोजित करता रहेगा। मई माह में 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जय माथुर, ऋषि मालोदिआ, प्रिन्स वर्मा, पहल लालवानी, आर्यन चावड़ा, अनन्या आर्य, लक्ष्य दत्त, काशवी खंडेलवाल, परिशतिष जोसफ, आरोही जैन, अनुष्का कालेडा, रिद्धिमा सिंह, आभा वार्ष्णेय, नोव्यारा अगनानी, आकांशा कालेडा, अहम जैन, आरव, दीप्ती और काव्य ने भाग लिया।
यॉबी जॉर्ज
9414258642
error: Content is protected !!