_*हिस्ट्री तथा उर्दू विषय की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 23 मार्च। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत हिस्ट्री तथा उर्दू विषय की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषयों की विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत हिस्ट्री विषय विज्ञापित पदों के विरुद्ध 89 तथा उर्दू विषय विज्ञापित पदों के विरुद्ध 20 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।