‘षुभदा’ में हुई निःषक्त की शक्ति पूजा

“नवरात्रि शक्ति, साधना और संस्कृति का पर्व है। कोटड़ा स्थित शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में नवरात्रो में छठ के अवसर पर ‘‘निःशक्त की शक्ति पूजा’’ की गई। जिसमें माता के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की गई। निःषक्त की शक्ति पूजा के अन्तर्गत माता की सामूहिक आरती की गई, जिसमें विशेष बच्चों ने आऐ हुए विषिष्ट अतिथि ने मिलकर विषेष बच्चों के साथ माता जी की आरती उतारी। जिसमें विषिष्ट अतिथि सरस डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी एवं पारब्रद्य ट्रस्ट से एच. आर. आसवानी, अमरापुरा वृद्वाआश्रम से चन्दर, मुकेष व वृद्वाआश्रम के सदस्य, राजकीय महाविद्यालय की व्याख्यता अवनी शर्मा, उद्योगपति एंव समाजसेवी रमेष अग्रवाल, अजमेर रेलवे से रष्मि मिश्रा, समाज सेवी जुगल किषोर बंसल, ने मिलकर विषेष बच्चों के साथ माता जी की आरती उतारी।

आज नवरात्रा के छठवें दिन निःषक्त की शक्ति पूजा के अन्तर्गत नौ विशेष बालिकाओं को आसन पर बैठाकर ‘‘निःशक्त की शक्ति’’ माने जाने वाली इन विशेष बालिकाओं की नौ देवी के रूप में पूजा की गई तथा संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन एवं संस्था की सह संस्थापिका साधना सेन ने विशेष बालिकाओं की बडे भक्तिभाव से पांव धुलवाकर, गन्ध एवं अक्षत आदि से इनकी पूजा कर माला पहनाकर चुन्नी ओढ़ाकर एवं भेंट देकर आशीर्वाद लिया। नवरात्रा के अवसर पर शक्ति पूजा का विषेष महत्व है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कार्य करते हुए ‘शुभदा’ की टीम को शक्ति तत्व का रहस्य उन्हीं बच्चों में नजर आया, जिनके लिए वे कार्य करते है। इसी के साथ यहां शक्तिपूजा के रूप में विशेष बलिकाओं की पूजा की परम्परा शुरू हुई है। इसी के तहत प्रत्येक नवरात्र पर वर्ष मे दो बार ‘‘निःषक्त की शक्ति पूजा’’ का आयोजन होता है। निःशक्त के रूप में शक्ति की उपासना के संदर्भ में देवी का यह भाव दुर्गा शक्ति रूप में पूजने योग्य है। इस अवसर पर पधारे हुए अतिथियों जिनमें श्रम विभाग से अषोक मित्तल, नीरज मित्तल, महेष पंवार व डॉ एम.डी रायपुरीया, और उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग से मेघा रतन, समाज सेवी उमेष चौरसिया, अनिता चौरसिया, ऊषा उपस्थित रहे। इस अवसर पर आज विशेष बालिकाओं को भोजन करवाया गया व भोजनरूपी माता का प्रसाद सभी विशेष बच्चों ने ग्रहण किया। शुभदा की आर एन डी अधिकारी रेषम भागचन्दानी ने सभी अथितियों को शुभदा संस्था की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन एवं संस्था की सह संस्थापिका साधना सेन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्था परिवार के सुप्रभा, रेखा, ज्योति, मंनषा, विनीता, सपना, आनन्द, संतोष, पिन्टू, पिंकी, रेखा, मंजू ने सहयोग किया।

अपूर्व सेन

(मुख्य कार्यकारी अधिकारी)

9460789744

error: Content is protected !!