“नाट्यवृंद अभिनय के रंग” के परिणाम घोषित

अजमेर/ नाट्यवृंद संस्था के 41वें स्थापना दिवस और विश्व रंगमंच दिवस की पूर्व बेला पर आभासी पटल पर आयोजित की गई “अभिनय के रंग” प्रतियोगिता के परिणाम आज घोषित किए गए हैं। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया एवं डॉ पूनम पांडे के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म कलाकार विशाल भट्ट और अभिनेत्री झिलमिल भट्ट ने 41 प्रतिभागियों में से 12 विजेताओं का चयन किया है। बालवर्ग में राधिका प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ और निष्ठा सोनी, कायरा व फलक शर्मा को श्रेष्ठ, युवा वर्ग में भवानी कुशवाह को सर्वश्रेष्ठ और यशमिता शर्मा, अंजली हरवानी व प्रियंका भट्ट को श्रेष्ठ, प्रौढ़ वर्ग में पुष्पा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ और पूर्णिमा पाठक, पुष्पा क्षेत्रपाल व डॉ छाया शर्मा को श्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था द्वारा शीघ्र आयोजित होने वाली एक दिवसीय नाट्य कार्यशाला में पुरस्कृत किया जाएगा।

error: Content is protected !!