*सीए आर्यन बोहरा को ‘मिस्टर ल्यूमिनेरी’ अवार्ड से नवाजा, मुंबई में मिला सम्मान*

अजमेर। शहर के युवा चार्टड अकाउंटेंट आर्यन बोहरा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ‘मिस्टर ल्यूमिनेरी’ का खिताब हासिल किया है।
मुंबई स्थित द बै क्लब में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित ‘ल्यूमिनेरी सोइरी’ कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आर्यन बोहरा ने त्वरित प्रश्नोत्तरी, हाजिर जवाबी और अन्य प्रतिस्पर्धात्मक मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूरी का ध्यान आकर्षित किया। उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और प्रस्तुति शैली ने अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई। आर्यन बोहरा वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र बोहरा के सुपुत्र है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मयूर स्कूल से प्राप्त की। वर्तमान में वे आदित्य बिड़ला ग्रुप से एसोसिएट है। इस उपलब्धि से अजमेर में हर्ष का माहौल है। श्री दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल गंगवाल, श्री जैन श्वेताम्बर संस्था के अध्यक्ष उम्मेदमल चोपड़ा, प्राज्ञ जैन संघ के पीसी खटोड़, श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी, लायंस क्लब के राजेंद्र गांधी, अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, महावीर इंटरनेशनल के ट्रस्टी पदमचंद जैन, महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के उपाध्यक्ष विजय पांड्या, सर्राफा संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक बिंदल, अजमेर शहर व्यापार महासंघ के महामंत्री प्रवीण जैन, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन, महासभा के संभाग संयोजक संजय कुमार जैन, श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मधु पाटनी, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति आभा गांधी, नीलम काला, रूबी जैन, मोना जैन सहित परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने आर्यन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
error: Content is protected !!