30 मार्च को निकाली जायेगी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विशाल रथ यात्रा

श्री जी निकलेगे नगर भ्रमण पर, झांकिया बढ़ायेगी जुलूस की शोभा
बधाई गीत जैन धर्म पर आयोजित भजन का आयोजन किया गया।
अजमेर 29 मार्च  – जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2625 जन्मोत्सव चैत्र शुक्ला तेरस विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में दिनांक 30 मार्च 2026 सोमवार को भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर विशाल रथ यात्रा जुलूस निकाला जायेगा। इसी क्रम में केसरगंज स्थित जैन मंदिर परिसर में दोपहर 3:00 बजे से ब्राहमी महिला मण्डल के द्वारा जन्मोत्सव की बधाई व जैन धर्म पर आधारित भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें समाज की काफी महिलाओं, बालिकाओं व बच्चो बढ़ चढ कर भाग लेगे।
यह जानकारी देते हुए उत्सव संयोजक दीपक कोठारी ने बताया कि भगवान महावीर का संदेश ‘‘जीओ और जीने दो’’ एवं सत्य अहिंसा का जो संदेश भगवान महावीर स्वामी ने विश्व को दिया उसी से आज मानव का कल्याण संभव है। आज के युग में भगवान महावीर के संदेश की जन-जन को आवश्यकता है। दिनांक 25 मार्च से 29 मार्च तक   दोपहर 3बजे से 5:00 बजे तक भगवान के जन्म कल्याणक की खुशी में मंगल बधाई गीत गाये गये। 30 मार्च सोमवार को प्रातः 4ः30 बजे जैन मन्दिर केसरगंज में राजा सिद्धार्थ के दरबार में ब्राहमी महिला मण्डल द्वारा बधाईयॉं गायी जायेगी एवं  प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण श्रेष्ठी श्री सुशील कुमार जैन साहबजाज कोठारी द्वारा किया जायेगा तथा प्रातः 8.00 बजे महावीर स्वामी की विशाल रथ यात्रा का जूलूस श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर महावीर मार्ग केसरगंज से शुभारम्भ होकर संत फ्रांसिस अस्पताल रोड, राकीय महाविद्यालय, गोल चक्कर, आर्य समाज मार्ग, स्टेषन रोड़, क्लॉक टॉवर, मदार गेट, क्लॉक टॉवर, गंाधी भवन, चुड़ी बाजार, नया बाजार, चौपड़, कडक्का चौक, थान मंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार, जाटिया वास, मदार गेट, भगवान आदिनाथ मार्ग पड़ाव होता हुआ केसरंगज जैन मन्दिर पर समाप्त होगा । सर्वश्रेष्ठ झांकियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी झांकियों को सांत्वना पुरस्कार भी मंदिर कमेटी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में रात्रि में 8ः00 बजे मंदिर जी में महावीर भगवान की 1008 दीपको से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम मे विशाल रथ यात्रा के जुलूस में जैन धर्म पर आधारित व भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित लगभग 40 झांकिया, श्रीजी स्वर्णमयी सफेद घोड़ो का रथ, जिनवाणी रथ, ऐरावत हाथी, 11 घोड़े, उद्घोषक रथ, 7 बैण्ड, 21 ढोल, आदि सवारियॉं, ढोल बैण्ड बाजे, पार्श्वनाथ संगीत मंडली के साथ हजारों धर्मालम्बी सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करेगें। उक्त कार्यक्रम को लेकर समाज के सभी धर्मावलम्बियो में काफी उत्साह का माहौल है। सभी ज़ोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए है।
आचार्य श्री विघासागर जी महाराज एंव नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज के श्रेष्ठ शिष्य निर्यापक मुनि योग सागर जी महाराज संसघ का शोभायात्रा मे सानिध्य रहेगा ।
दोपहर 2:15 बजे मुनि श्री के प्रवचन मंदिर केसरगंज परिसर मे होगे तत्पश्चात श्री जी के अभिषेक होगे।
मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मंत्री सुनील साहबजाज (काके), योगेन्द्र कोलानायक, वीरेंद्र ढिलवारी, दीपक कोठारी, राकेश घीया, सचिन, रविन्द्र साहबजाज, उमेष साहबजाज, नागेन्द्र दनगसिया, अनिल पॉण्डया, सुभाष चडौसिया, कपिल दनगसिया सहित सभी सदस्यों ने अजमेर सकल दिगम्बर जैन समाज के सभी महानुभावों से महावीर जयंति के जुलूस में पैदल चलने की अपील की है।
दीपक कोठारी
         उत्सव संयोजक 
मो. 9414007617
error: Content is protected !!