वर्द्धमान महाविद्यालय में महावीर जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी. महाविद्यालय में महावीर जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया, जिसका उद्देश्य भगवान महावीर के जीवन, आदर्शों और संदेशों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.सी.लोढ़ा ने भगवान महावीर के सिद्धांतों अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और अस्तेय पर सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला।

इसके बाद सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मचारी गणों द्वारा नवकार महामंत्र का जाप किया गया तथा महावीर स्वामी के सिद्धांतों को आत्मसात करने की सामूहिक शपथ ली गई ।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने बताया कि “भगवान् महावीर के जन्म कल्याणक की सच्ची सार्थकता तभी है, जब हम उनके दर्शन को अपनाकर “सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय” सिद्धांत को आत्मसात करेंगे

कार्यक्रम का समापन समाज में सद्भाव और शांति को बढ़ावा देने में भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर सामूहिक चिंतन के साथ हुआ।

error: Content is protected !!