मानव श्रंखला बना कर किया पानी के लिए जनजागरण

अजमेर। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली द्वारा जल बचाओ अभियान के तहत प्रॉजेक्ट बूंद 2013 के दौरान आनासागर चौपाटी से रामप्रसाद घाट तक डीएवी संस्था के करीब 8 विद्यालयों और दो महाविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर जनजागरण अभियान चलाया। इस अभियान में पूरे देश की डीएवी संस्थाओं ने एक ही दिन समाज में जल संरक्षण का संदेश देने के लिए मानव श्रंखला बनाई गई। आयोजकों ने बताया कि मौजूदा वक्त में मानव और जनजीवन के लिये जल संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज प्राचार्य राजेश कुमार, जियालाल बीएड कॉलेज की प्राचार्या इन्दु तनेजा, डीएवी शताब्दी स्कूल की प्राचार्या सरीता रंजन गौतम और डीएवी स्कूल के प्राचार्य सतीश शर्मा सहित संस्था पदाधिकारी, व्याख्याता और आमजन मौजूद थे।
error: Content is protected !!