अजमेर 8 अप्रैल / जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) अजमेर के आवासी महिला व पुरुषों की 6 से 8 अप्रैल की 3 दिवसीय मथुरा – वृन्दावन यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई l
संस्था अध्यक्ष कालीचरण खंडेलवाल व यात्रा संयोजक उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक यात्रा शिवचरण दास खंडेलवाल चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट अजमेर के सौजन्य से कराई गयी l इस धार्मिक यात्रा के लिए वृद्धाश्रम के आवासी 5 अप्रैल को रात्रि में अजमेर से मिनी बस द्वारा रवाना हुए जो 6 अप्रैल को प्रातः वृन्दावन धाम पहुंचे l 6 और 7 अप्रैल को सभी आवासियों ने बांके बिहारी मन्दिर, राधा वल्लभ मन्दिर, टटिया स्थान, निधि वन, नंदगांव, राधा कुंड – श्याम कुंड, दान घाटी, लाडली जी मन्दिर बरसाना, चरण पहाड़ी सहित अनेक स्थानों के दर्शन किये तथा चीर घाट पर महाआरती भी की l 8 अप्रैल को गिरिराज जी की परिक्रमा व मानसी गंगा, पुंछरी का लौटा, जतिपुरा आदि के दर्शन कर सकुशल अजमेर लौटे l
वृद्धाश्रम (सेवाधाम) के आवासियों को सकुशल यात्रा कराने में कालीचरण खंडेलवाल, उमेश गर्ग, अमित शर्मा व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने व्यवस्था सम्भाल कर सहयोग प्रदान किया ये सभी मथुरा – वृन्दावन की यात्रा में उनके साथ रहे l
उमेश गर्ग
यात्रा संयोजक
9829793705