अर्न्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रैली और आम सभा

अर्न्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस् के अवसर पर संयुक्त श्रमिक समन्वय समिति के तत्वाधान में आज एक विशाल रैली सांय 5. बजे जीसीए चौराहा से रवाना होंगी, रैली केसरगंज, लाल कोठी, पड़ाव होते हुए रेलवे स्टेशन पहँुचेगी जहाँ एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चेलानी ने बताया कि मजदूर दिवस के कार्यक्रम में रेलवे, बैंक, बीमा, पोस्टल, मेडिकल, लघु उद्योग, रोड़वेज सहित सभी संगठनों के मजूदर सम्मिलित ंहोंगे और संयुक्त रूप से देशभर के मजदूर वर्ग के समक्ष महंगाई, बेरोजगारी, न्यूनतम मजदूरी, रोजगार गारन्टी, सामजिक सुरक्षा, पेन्शन की गारन्टी, आठवां वेतन आयोग कार्यदशा में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सभा को यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर, और वरिष्ठ मजदूर नेता डी.एल.त्रिपाठी भी सम्बोधित करंेगे।

मोहन चेलानी
मण्डल सचिव

error: Content is protected !!