हजरत दादा निजामुलहक उवैसी र ह कलंदर का सालाना उर्स

अजमेर, 30 अप्रैल()।  हजरत दादा निजामुलहक उवैसी र.ह. कलंदर का सालाना उर्स आस्ताना हजरत बाबा बादाम शाह र. ह. सोमलपुर शाही का बाडिया अजमेर में शुक्रवार, एक मई 26 को बड़ी शानो-शौकत व आस्था के साथ मनाया जायेगा।

व्यवस्थापक एवं उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार एक मई 2026 को प्रातः 6 बजे मजार शरीफ पर गुसल और प्रातः: 8 बजे फातिहा होगी।
मिलाद शरीफ सुबह 11 बजे होगी, तत्पश्चात 12:30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से दादा हुजूर की खिदमत में चादर पेश की जाएगी। जिसमें दूर-दूर से आये जायरीन अपनी मुरादें पूरी होने पर दादा साहब की ख़िदमत में चादरें पेश कर अपना शुक्राना अदा करेंगे।
रात्रि 8:30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन होगा तथा रात्रि 10 बजे से अलसुबह तक महफिल का आयोजन किया जायेगा। गुरु मुनेन्द्रदत्त मिश्रा उवैसी की सदारत में प्रतिवर्ष की भांति कव्वालियों की महफिल आयोजित होगी जिसमें अजमेर नगर एवं बाहर से आईं कव्वालों की पार्टियां दादा साहब की शान और अक़ीदत में कलाम पेश करेंगी। शनिवार सुबह 2 मई को प्रातः सभी कव्वाल पार्टियों द्वारा सामूहिक रूप से रंग व सलाम पेश किया जाएगा इसके पश्चात कुल की रस्म एवं प्रसाद वितरण के साथ उर्स का समापन होगा।

error: Content is protected !!