पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज कार्य

साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का छपरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. 7 व 8 पर फुट ओवर ब्रिज कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का छपरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 19409, साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26, 30.05.26, 04.06.26 व 06.06.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह गोरखपुर के स्थान पर छपरा (आगमन 21.25 बजे ) तक संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19410, गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 30.05.26, 01.06.26, 06.06.26 व 08.06.26 को गोरखपुर के स्थान पर छपरा से 01.00 बजे संचालित होगी।

error: Content is protected !!